पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन से व्यापारी शोक में

देवबंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को केएल जनता इंटर कालेज परिसर में शोकसभा संपन्न हुई जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर शोक जता उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:09 PM (IST)
पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन से व्यापारी शोक में
पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन से व्यापारी शोक में

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को केएल जनता इंटर कालेज परिसर में शोकसभा संपन्न हुई, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर शोक जता उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिघल ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का निधन व्यापारी समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा व्यापारी समाज को एकजुट करने का काम किया। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता व विजेश कंसल ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा ने आवश्यक वस्तु अधिनियम जैसे काले कानून को व्यापारियों के लिए समाप्त कराया। विवेक तायल, संजय सलूजा, विजय गिरधर और वरयाम खान ने भी विचार रखे। शोक सभा में अधिवक्ता देवीदयाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, अश्वनी मित्तल, अभिषेक मित्तल, नीरज गर्ग, शिवम सिघल, करण गिरधर व श्याम चौहान आदि रहे।

जगदीश राणा के निधन पर शोक जताया

रामपुर मनिहारान: कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित फार्म हाउस पर पूर्व सांसद जगदीश राणा के निधन पर शोकसभा हुई, जहां भाजपा नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा जगदीश राणा ने हमेशा जनपद का नाम हमेशा ऊंचा किया है। मोहल्ला गंगाराम में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया।

नानौता: बुधवार को नगर के गंगोह रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में डीसीडीएफ चेयरमैन तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार पुण्डीर के नेतृत्व में बिजेंद्र पुण्डीर, रणधीर पुण्डीर, राजकुमार चौधरी, सुदेश राणा, सुरेश रोड, खेमचन्द कश्यप, आकाश गोयल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बसपा नेता के निधन पर शोक

रामपुर मनिहारान: बुधवार को गांव मुंडी खेड़ी में नाथीराम सैनी के यहां आयोजित शोक सभा में नाथीराम सैनी ने कहा बसपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन चौधरी रकम सिंह के निधन से सैनी समाज को बड़ी क्षति हुई है। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।

chat bot
आपका साथी