जिला पंचायत अध्यक्ष को बसपा-भाजपा में घमासान

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के सपा-बसपा में घमासान जारी है। दोनों ही दल अध्यक्ष पद पर अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष को बसपा-भाजपा में घमासान
जिला पंचायत अध्यक्ष को बसपा-भाजपा में घमासान

सहारनपुर, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के सपा-बसपा में घमासान जारी है। दोनों ही दल अध्यक्ष पद पर अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

जिला पंचायत में 49 सदस्यों वाले बोर्ड में 25 सदस्य जिस भी दल के पास होंगे उसका ही चेयरमैन बनना तय है। चुनाव में बसपा के 17 सदस्य निर्वाचित हुए थे, जबकि भाजपा के 14 सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस ने अपने आठ सदस्यों का समर्थन बसपा को दिया है, जिससे बसपा की स्थिति मजबूत है। बावजूद इसके भाजपा भी चुनाव में अपना चेयरमैन बनाने का मजबूती के साथ दावा कर रही है। बसपा की ओर से शिमला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, जो गुर्जर समाज से है और कांग्रेस के समर्थन के बाद बसपा का अपना दावा है कि उसे 34 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। जबकि भाजपा की ओर से चौधरी मांगे राम को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर पेश किया जा रहा है, जो कि जाट समाज से है। इस स्थिति से साफ है कि इस चुनाव में सत्ता व धन बल का खुलकर उपयोग होने वाला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी का कहना है कि इस बार जिला पंचायत में भाजपा का ही बोर्ड बनने जा रहा है। एक दो दिन में चेयरमैन प्रत्याशी के नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

26 को होगा नामांकन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को 11:00 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। 3 जुलाई 11:00 बजे से 03:00 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। निर्वाचन की सभी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी