ब्रूस-ली का 81वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया

बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में ब्रूस-ली का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST)
ब्रूस-ली का 81वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया
ब्रूस-ली का 81वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया

सहारनपुर, जेएनएन। बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वावधान में ब्रूस-ली का 81 वां जन्मदिवस शांति नगर स्थित श्री शिव महादेव दरिया मंदिर में उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही ब्रूस-ली को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी गई।

एकेडमी संस्थापक अध्यक्ष नंद किशोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एकेडमी वर्षों से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस संबंधी गुर सिखा रही है। कार्यक्रम के दौरान मिथुन कुमार, एकता कपूर, अंकुर, गणेश, आदित्य, बबली, राजश्री, निखिल आदि ने महिलाओं के सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया। अन्य वक्ताओं ने भी इस संबंध में विचार रखे। इस दौरान रीता, सुरेश, भावना सीता देवी, ममता रानी, आरती कश्यप, मीनू धीमान, अजय, सीमा, कन्हैया, आदि मौजूद रहे।

रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

देवबंद: रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में शनिवार को हुई बैठक में ट्रस्ट संस्थापक सभापति राधेश्याम माहेश्वरी की संस्तुति पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को अध्यक्ष, अमित माहेश्वरी, शिव कुमार राणा, नरेंद्र बंसल, अरविद बंसल उपाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष विजय सिघल, उमेश सैनी संगठन मंत्री, कन्हैया बंसल संयुक्त महामंत्री, डा. अखिलेश जौहरी, अखिलेश बंसल, अमित कंसल मंत्री, अश्वनी सिघल कानूनी सलाहकार, रितेश बंसल संयुक्त महामंत्री/कानूनी सलाहकार, अश्वनी गर्ग मीडिया प्रभारी एवं धीरज कुमार व सचिन शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान संरक्षक विजय गोयल, प्रदीप बंसल, कुलदीप गोयल, लोतीराम बंसल व अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी