जनता को बहकाने वालों को चुनाव जीत भाजपा देगी जवाब: बाटला

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक पूर्व विधायक अशोक बाटला ने कहा कि आगामी विधानसभा में भी भाजपा पूर्ण बहुमत लाकर उत्तरप्रदेश में सरकार बनाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM (IST)
जनता को बहकाने वालों को चुनाव जीत भाजपा देगी जवाब: बाटला
जनता को बहकाने वालों को चुनाव जीत भाजपा देगी जवाब: बाटला

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक पूर्व विधायक अशोक बाटला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अगली बार भी पूर्ण बहुमत से अधिक से भी पुन: सरकार बनाएगी। विपक्षी दल जनता को जो बहकाने का काम कर रहे हैं, वह जनता भाजपा के साथ चलकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

सोमवार को भाजपा नगर मंडल के सम्मेलन में पूर्व विधायक व प्रभारी अशोक बाटला ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपकर नीतियों को जन-जन पहुंचाने के अपील की। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर लगातार अग्रसर है। पूर्व विधायक डॉक्टर मामचंद लांबा, व विधानसभा प्रभारी शिवराज सिंह रोड, भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद सवई ,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा भाजपा भाजपा ही जनता की हितैषी है सभी लोग भाजपा के साथ चलें। सम्मेलन में राकेश गांगुली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हैदर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा ,डॉ किरण पाल सिंह, सपन जैन ,रामू चौधरी, योगेश चौधरी, महामंत्री अरविद धीमान, सचिन धीमान, गौतम चौधरी,जिला पंचायत सदस्य कविता कोरी, ने भी संबोधित कर सभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक की कार्यशैली का विरोध जताया।

डेंगू पीड़ित कांग्रेस जिलाध्यक्ष

से मिलने पहुंचे वरिष्ठ नेता

जागरण संवाददाता सहारनपुर: कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, विधायक नरेश सैनी, व मसूद अख्तर ने यात्रा के दौरान अस्पताल पहुंचकर डेंगू से पीड़ित कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। कांग्रेस नेताओं ने डा. अजय जैन और डा. सौम्य जैन से मुलाकात कर चौधरी मुजफ्फर के उपचार के विषय में डॉक्टरों से बात की।

----------------

वतन सिंह राजपूत बने उपाध्यक्ष

जासं सहारनपुर: कांग्रेस की सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुमोदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वतन सिंह राजपूत को सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि वतन सिंह राजपूत पहले इस विभाग में महामंत्री पद पर कार्यरत रहे और उन्हें पदोन्नति दी गई है।

chat bot
आपका साथी