विपक्ष ओछी राजनीति और भाजपाई कर रहे सेवा: स्वतंत्रदेव

भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल प्लेटफार्म पर शनिवार से विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलनों की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश में होने वाले सम्मेलनों की शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से करते हुए कहा जब दूसरे दल महामारी के दौर में ओछी राजनीति कर रहे है ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। रविवार को गंगोह विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:21 PM (IST)
विपक्ष ओछी राजनीति और भाजपाई कर रहे सेवा: स्वतंत्रदेव
विपक्ष ओछी राजनीति और भाजपाई कर रहे सेवा: स्वतंत्रदेव

सहारनपुर जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल प्लेटफार्म पर शनिवार से विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलनों की शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश में होने वाले सम्मेलनों की शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से करते हुए कहा जब दूसरे दल महामारी के दौर में ओछी राजनीति कर रहे है, ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। रविवार को गंगोह विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल सम्मेलन को प्रदेश के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया।

नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समयबद्ध फैसलों के कारण देश कोरोना महामारी की लड़ाई में बेहतर स्थिति में पहुंचा है। महामारी के समय में भारत के संकल्प को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की ऐतिहासिक घोषणा की। कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कड़े और बड़े फैसले लेकर करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार जिस प्रकार से इस महामारी से लड़ रही है वह अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल साबित हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक तैयारियों पर संवाद करते हुए कहा कि 24 से 31 जुलाई के बीच बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके लिए 20 जुलाई से बैठकों की तैयारी करना है। इसके साथ ही पार्टी अध्यक्ष ने आगामी स्नातक चुनाव, गन्ना समिति चुनाव और जिला पंचायत चुनाव की योजनाबद्ध तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। पार्टी विधानसभा सम्मेलनों के माध्यम से बूथ अध्यक्ष-प्रभारी, सेक्टर संयोजक-प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष-प्रभारी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्र व जिला पदाधिकारी सहित विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद के क्रम में राजनैतिक व सामाजिक चुनौनियों में भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका पर तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। रविवार को गगोह विधानसभा के वर्चुअल सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभ व योजनाओं का लाभ निचले सतर तक पहुंचाने के निर्देश दिये। कहा कि कोई भी कार्यकर्ता बिना मास्क के क्षेत्र में ना निकले। सैनिटाइजर का इस्तेमाल बार-बार करते रहें और एक मीटर की दूरी का पालन अवश्य करें। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह, चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक चौधरी राजपाल सिंह, गंगोह सम्मेलन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह, सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने किया।

chat bot
आपका साथी