भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

गंगोह में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 100 से अधिक सदस्य बनाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:02 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने   चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

सहारनपुर, टीम जागरण। गंगोह में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 100 से अधिक सदस्य बनाए गए।

नगर में महिला मोर्चा द्वारा कई स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाया गया। शिवचौक पर भी 100 से अधिक सदस्य बनाए। इस अवसर पर महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष उमा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग, मुकेश राणा, संजय सैनी व राजराम ने कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। सभी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर रेखा कश्यप, पूजा पाल, सुशीला धीमान, पिकी, रविद्र सैनी, मुकेश चौधरी, गौरव गोयल, मनीष गर्ग, बुद्धि सागर व अश्वनी आदि मौजूद रहे। समय रहते युवा बनवा लें अपना वोट

नानौता : रविवार को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नगर के किसान सेवक इंटर कालेज व राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए बूथ केंद्र पर 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ऩे के साथ-साथ नाम शुद्धीकरण आदि के 97 फार्म भरे गए।

अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (खंड शिक्षा अधिकारी) अंशुल कुमार व सुपरवाइजर पवन कुमार शर्मा आदि अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। किसान सेवक इंटर कालेज में बनाए गए बूथ पर 70 फार्म तथा राजकीय महाविद्यालय में बनाए बूथ पर 27 फार्म भरे गए। इस दौरान मौजूद बीएलओ को विशेष दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नागरिकों से भी अपील की है कि वह मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर छूटे या नए वोट को समय रहते बनवा लें। इस दौरान लेखपाल पवन कुमार शर्मा, पदाभीत सोनिया देवी, खेमचंद, गीता, मनोज कुमार, रीना देवी, सुभाष चंद, गुलशन, देवीदयाल व रूमा देवी आदि बीएलओ उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी