भाजपा कर रही बदले की भावना से कार्य: शशिबाला

रामपुर मनिहारान: पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन को अपवित्र बताने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:50 PM (IST)
भाजपा कर रही बदले की भावना से कार्य: शशिबाला
भाजपा कर रही बदले की भावना से कार्य: शशिबाला

रामपुर मनिहारान: पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन को अपवित्र बताने वाली भाजपा कश्मीर में सैनिकों पर पत्थरबाजी करने वालों के पक्ष में बोलने वालों से समझौता करती है तब उसे अपवित्र रिश्ते नजर नहीं आते। भाजपा को यदि जांच करानी है तो सबसे पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति की जांच कराए।

मंगलवार को दिल्ली रोड पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा आज बदले की भावना से कार्य कर रही है। भाजपा को यदि राबर्ट वाड्रा की संपत्ति की जांच करानी है तो उससे पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की संपत्ति की जांच कराए।

पूर्व विधायक ने कहा 15 दिन में गन्ने का भुगतान करने वाली सरकार आज चुप है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है लेकिन अपने ही प्रदेश में 3 लोकसभा व एक विधानसभा सरकार बनने के बाद ही हार चुके हैं। इस दौरान आदेश कुमार संजय राजेश कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी