प्रबुद्धजन भाजपा की नीतियों से सहमत: कपिलदेव

सरसावा में नेशनल हाईवे किनारे एक पैलेस में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यहां मैं भाषण देने नहीं बल्कि प्रबुद्धजनों से संवाद करने आया हूं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:07 PM (IST)
प्रबुद्धजन भाजपा की नीतियों से सहमत: कपिलदेव
प्रबुद्धजन भाजपा की नीतियों से सहमत: कपिलदेव

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में नेशनल हाईवे किनारे एक पैलेस में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यहां मैं भाषण देने नहीं बल्कि प्रबुद्धजनों से संवाद करने आया हूं। यह प्रबुद्धजनों की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि प्रबुद्धजन भाजपा की नीतियों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है। जनता में प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को भयमुक्त अपराधियों का सफाया किया गया। आयोध्या में राम मंदिर कार्य जनता ने खूब सराहे।

सम्मेलन में उपस्थित आयुष मंत्री डा. धर्म सिह सैनी ने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। भाजपा एक कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों, उसके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संचालन व पात्रों को लाभ दिलाने में प्रबुद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. कृपाल सिंह राठी ने तथा संचालन अनुज राठी ने किया। भाजपा मे शामिल चीनी मिल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठा भीम सिंह, गन्ना समिति के पूर्व चैयरमैन राकेश चौधरी, चौधरी अशोक बुडेढ़ा,धर्मेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष सुशील कांबोज, देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, नेहा राणा, रुचि यादव, सागर चौधरी, सागर प्रजापति, जनार्धन कश्यप आदि मौजूद रहे। उद्घाटन आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सा प्रभारी डा. राजेश व उनकी टीम के अलावा जिला सह संयोजक डा. सुखपाल सिंह, डा. विनोद नरैया, ओमप्रकाश कांबोज, डा विनोद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी