भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : कारी साजिद

देवबंद में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सपा के हाथ मजबूत करने और मिशन 2022 फतह की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : कारी साजिद
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : कारी साजिद

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सपा के हाथ मजबूत करने और मिशन 2022 फतह की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया है।

शनिवार को हाईवे स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ सपा नेता राव कारी साजिद ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता बेहाल है। अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों को लेकर छह माह से आंदोलन पर हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भाजपा सरकार की नाकामियों और गलत नीतियों के खिलाफ लड़ रही है। सूबे में आगामी सरकार सपा की होगी। बैठक में इकबाल अंसारी, जावेद खान, मलिक मोअज्जम, मजहर जब्बार, नौशाद कुरैशी, रवि सैनी, विपिन कुमार, रामकिशन, ओमपाल आदि मौजूद रहे।

अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए लगवाए वैक्सीन: नितिन

रामपुर मनिहारान: कस्बे में शनिवार को तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कोविड-19 के टीकाकरण लगवाने के लिए जागरूकता अभियान को लेकर बैठकों में तहसीलदार नितिन कुमार सिंह राजपूत ने कहां सरकार प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं।

जगह जगह स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है, प्रत्येक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण करा सकता है, लेकिन कुछ लोग अभी भी टीका लगवाने से बच रहे हैं। तहसीलदार ने कहा टीकाकरण से व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अजीत राठी ने बताया की स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण कराने में कोई भी व्यक्ति लापरवाही ना बरतें। बैठक में प्रत्येक गांव में ग्रामीणों ने टीकाकरण के अभियान में सहयोग देने की सहमति दी।

chat bot
आपका साथी