उत्तराखंड में भाजपा सरकार हुई फेल: मुजतबा

उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो मुजतबा एडवोकेट ने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा प्रदेश सरकार की असफलता छिपाने को अब तक तीन सीएम बदल चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:13 PM (IST)
उत्तराखंड में भाजपा सरकार हुई फेल:  मुजतबा
उत्तराखंड में भाजपा सरकार हुई फेल: मुजतबा

जेएनएन, सहारनपुर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मो मुजतबा एडवोकेट ने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा प्रदेश सरकार की असफलता छिपाने को अब तक तीन सीएम बदल चुकी है।

सोमवार को कस्बे में कमालपुर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर एक बैठक में पूर्व निदेशक मो मुजतबा ने कहा कि भाजपा से आमजन का मोहभंग हो चुका है और जनता कांग्रेस की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। कहा कि जमीन से जुड़े नेता हरीश रावत के चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष और गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से यूके में भाजपा की चिताएं बढ़ी है।

किसान नेता मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा को किसानों की नाराजगी भारी पड़ेगी और केंद्र से लेकर सभी प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें बनेंगी। उन्होंने हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति और गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान के प्रति आभार भी जताया। इस दौरान प्रधान नासिर अली, फरमान मलिक, चौधरी पदम सिंह, महबूब तलहेड़ी, राव युसुफ, अरविद कांबोज, मोनिश, आकाश गुप्ता, लुकमान मलिक व सलमान आदि मौजूद रहे।

सोनू बने पिछड़ा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष

रामपुर मनिहारान। आजाद समाज पार्टी के संरक्षक डा. बृजपाल सिंह जरौली ने सोनू गुच्जर जनदेहड़ा को पिछड़ा मोर्चा का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपा और आजाद समाज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अपील की। उन्होंने कहा आज आसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समाज के लोगों के बारे में जागरूक सोच रखती है और सभी समाज के लोगों को अपने साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष डॉक्टर रोहित राज गौतम ने कहा आज सभी जाति धर्म के लोग आसपा पार्टी के साथ जुड़कर चलने का कार्य कर रहे है उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी