भीम आर्मी पूरे प्रदेश में चलाएगी भीम पाठशालाएं

कोरोना क‌र्फ्यू के कारण बंद चल रही भीम आर्मी पाठशाला को लेकर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के बीच पाठशालाओं को फिर से शुरू करने और संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर एक लंबी चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:16 PM (IST)
भीम आर्मी पूरे प्रदेश में चलाएगी भीम पाठशालाएं
भीम आर्मी पूरे प्रदेश में चलाएगी भीम पाठशालाएं

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना क‌र्फ्यू के कारण बंद चल रही भीम आर्मी पाठशाला को लेकर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के बीच पाठशालाओं को फिर से शुरू करने और संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर एक लंबी चर्चा हुई। बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के सपने को प्रदेशभर में भीम आर्मी की पाठशालाओं द्वारा शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो को साकार किया जाएगा।

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बताया कि जनपद में भीम आर्मी द्वारा संचालित भीम पाठशालाएं कोरोना के दौरान लगे कोरोना क‌र्फ्यू के कारण बंद हो गई थी। वह स्वयं सहारनपुर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण कर यह देखेंगे कि कहां-कहां पाठशाला रुकी हुई हैं, जहां पाठशाला नहीं चल पा रही हैं। वहां बदलाव किए जाएंगे। भीम आर्मी पाठशाला के बच्चों से मिलकर उनसे पढ़ाई के दौरान कोई समस्या आ रही है उसका भी निवारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरे देश में भीम आर्मी की पाठशालाएं खोली जाएंगी। भीम आर्मी की जो पाठशालाएं चल रही हैं। उनमें पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कराकर सम्मानित किया जाएगा। बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है, जो पिएगा। वो दहाड़ेगा। इसी प्रकार बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को भीम आर्मी पाठशाला द्वारा मजबूत किया जाएगा। महापुरुषों का इतिहास भी बच्चों को बताया जाएगा।

पुलिस ने दहेज लोभी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नानौता: पति अतिरिक्त दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर पत्नी की हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव छिछरोली निवासी महिला आरती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी बागपत के थाना बिनौली के गांव अंछाड़ निवासी अरविद पुत्र राजपाल से हुई थी, जिससे उसको एक लड़का भी है।

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने ससुराल वालों की मांग पर अपने घर से एक लाख रुपया लाकर दिए थे। लेकिन पति ने अबकी दो लाख रुपये लाने की मांग कर दी। आरोप है कि मायके वालों ने रकम देने में असमर्थता जताई, जिस पर पति बिगड़ गए। और सिर्फ उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर गला घोटने का भी प्रयास किया गया। उसने किसी तरह से घटना की जानकारी अपने बहन बहनोई को दी। और फिर उसके साथ घायल अवस्था में वह अपने मायके आ गई। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के पति आरोपित अरविद पुत्र राजपाल को रविवार को क्षेत्र के तीतरो मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी