स्लोगन प्रतियोगिता में भावना ने मारी बाजी

देवबंद में राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविदपुर में शुक्रवार को स्लोगन स्पर्धा हुई जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:03 PM (IST)
स्लोगन प्रतियोगिता में भावना ने मारी बाजी
स्लोगन प्रतियोगिता में भावना ने मारी बाजी

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविदपुर में शुक्रवार को स्लोगन स्पर्धा हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत विभिन्न स्लोगन लिख नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि राष्ट्र सशक्त तब ही बन सकता है जब उसका हर नागरिक सशक्त हो। इसमें महिलाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। डा. रेणु ने छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियम कानून के प्रति जागरूक किया। प्राध्यापक डा. अरविद कुमार, डा. धीर सिंह, डा. मदनपाल सिंह व डा. नितिन कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अंकुर तोमर व रजत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

दुर्घटना से बचना है तो हेलमेट लगाओ, जान बचाओ

रामपुर मनिहारान: गोचर कृषि इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में सड़क दुर्घटना विषय पर रैली निकाली गई तथा लोगों को सुरक्षा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को गोचर कृषि इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की के शिविर के चौथे दिन गांव खानपुर में स्वयंसेवकों ने सड़क दुर्घटना विषय पर रैली निकाली। रैली को प्राथमिक विद्यालय खानपुर की अध्यापिका निशा शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सावधानी हटी दुर्घटना घटी, कभी नहीं से देर भली ,मत करो इतनी मस्ती जिदगी नहीं है इतनी सस्ती, हेलमेट लगाओ, जान बचाओ, आदि नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। बाद में गोष्ठी में प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह चौहान ने कहा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए इससे हमारी व हमारे परिवार की सुरक्षा है। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी ने कहा देश में 1 घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं होती है जिसमें से प्रति मिनट 4 लोगों की मृत्यु हो जाती है हमें यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षित रहना चाहिए। कार्यक्रम में शिविर में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, चौधरी भोपाल सिंह, अजय सिंह, ओंकार सिंह, कर्ण सिंह, महिपाल सिंह,मास्टर शाहिद हसन का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी