बीएड की छात्रवृत्ति डकार गए एजेंट और कालेज

बीएड कालेज के संचालक और एजेंटों पर बीएड की छात्रवृत्ति डकारने का आरोप लगाया गया है। कालेज द्वारा छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:19 PM (IST)
बीएड की छात्रवृत्ति डकार गए एजेंट और कालेज
बीएड की छात्रवृत्ति डकार गए एजेंट और कालेज

सहारनपुर, जेएनएन। बीएड कालेज के संचालक और एजेंटों पर बीएड की छात्रवृत्ति डकारने का आरोप लगाया गया है। कालेज द्वारा छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित कर दिया। परेशान छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिलकर प्रयोगात्मक परीक्षा कराए जाने की मांग की है।

शुक्रवार को बीएड कालेज की छात्राएं जिला मुख्यालय पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह को दिया। छात्राओं का कहना था कि उन्होंने कालेज में एजेंटों के माध्यम से प्रवेश लिया था। प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं उन्होंने दी। द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा की सूचना उन्हें नहीं दी गई। कालेज द्वारा उन्हें कहा गया कि एजेंटों द्वारा छात्रवृत्ति की बैंक से निकाली गई राशि कालेज में जमा नहीं कराई गई। छात्राओं का आरोप था कि एजेंटों और कालेज चेयरमैन ने मिलीभगत कर छात्रवृत्ति की राशि डकार ली। अब कालेज संचालक भी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सिम्मी, शालू रानी, प्रीति, पूजा, दीपा रानी, रूचि, सारिका कर्णवाल, प्रियंका आदि थी।

छात्रवृत्ति को आनलाइन परीक्षा

सहारनपुर: जिला विद्यालय निरीक्षक डा.अरुण कुमार दुबे ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए आनलाइन छात्रवृत्ति चयन परीक्षा कराई जा रही है। निर्धारित वेबसाइट पर कक्षा 6-12 के छात्र-छात्राएं वेबसाइट के होम पेज पर बने लिक पर आनलाइन स्कालरशिप फार्म सेक्शन में आवेदन करें। यह परीक्षा घर बैठे स्मार्टफोन, लैपटाप अथवा कंप्यूटर की सहायता से दी जा सकती है। सम्मानित किया

सहारनपुर: नगर निगम व स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से सहारनपुर को विकास रथ पर सवार करने वाले नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को एक टीवी चैनल की ओर से विकास प्रणेता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र प्रतिनिधि विजेश जोशी ने भेंट किया। दीवानी कचहरी में आज अवकाश

सहारनपुर: एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण दीवानी न्यायालय में शनिवार का अवकाश रहेगा। केवल रिमांड कार्य ही होगा। बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने ये जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी