छात्राओं को किया जागरूक

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत फतेहपुर पुलिस ने कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में गोष्ठी कर छात्राओं को जागरूक किया। एसओ मनोज चौधरी ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:54 PM (IST)
छात्राओं को किया जागरूक
छात्राओं को किया जागरूक

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत फतेहपुर पुलिस ने कस्बे के एएचपी इंटर कालेज में गोष्ठी कर छात्राओं को जागरूक किया। एसओ मनोज चौधरी ने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा एवं मान सम्मान की रक्षा के लिए हर समय पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रधानाचार्य भूप सिंह व प्रबंधक पति राजकुमार पुंडीर व प्रधानाचार्य भूपसिंह ने भी छात्राओं को निडर होकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

chat bot
आपका साथी