राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा: अनुराग ठाकुर

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड़ में आ गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवा उत्थान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जोश भरने का काम किया। युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते समय उनके द्वारा 2011 में हुई पदयात्रा और उसमें युवाओं के सहयोग को केंद्रीय मंत्री ने सराहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM (IST)
राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा: अनुराग ठाकुर
राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा: अनुराग ठाकुर

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड़ में आ गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवा उत्थान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जोश भरने का काम किया। युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते समय उनके द्वारा 2011 में हुई पदयात्रा और उसमें युवाओं के सहयोग को केंद्रीय मंत्री ने सराहा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने यदि देश के बारे में न सोचा होता तो शायद आज हम आजाद न होते। उन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराया। आज फिर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए उसी प्रकार अपना योगदान देना होगा। ---

अब गोले बरसाने लगी हमारी सेना

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि एक वो समय था जब पाकिस्तान हावी था, आतंकवाद का बोलबाला था परंतु आपके वोट के कारण मोदी जी की सरकार बनी और सेना गोले बरसाने लगी, धारा 370 एक चुटकी में हटा दी। अखिलेश सरकार में लैपटॉप बांटे गए पर बिजली नही थी, योगी जी अपराधियों पर बुलडोजर चलाते हैं। कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया उसी प्रकार अनेक ऐसे नेता उत्तर प्रदेश में हैं जो यहां उसी प्रकार का शासन चाहते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना, प्रदेश मंत्री अमल खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविदर सोम, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, विधायक सतेंद्र तोमर, डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड़ा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील नागर, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य गौरव राणा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, अमित गगनेजा कार्यक्रम संयोजक हितेश शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग उपस्थित रहे।

---------------

आईपीटी सभागार में आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम में एथलीट काजल, शारदा सैनी, विशाखा, काजल, कविता एथलीट्स जयंत, स्वीटी, आकाश चौरसिया, नीरज आदि युवाओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ संवाद किया। जिसमें युवा प्रोफेशनल्स ने अनेक प्रश्न पूछे और अपने सुझाव दिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सब का जवाब देकर युवाओं की जिज्ञासा शांत की और सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को गिनाते हुए कहा कि जिन लोगों का आजादी की लड़ाई या उससे पहले योगदान रहा और ऐसे लोग आज तक गुमनाम हैं तो उसकी जानकारी दें, ताकि दूरदर्शन पर उन्हें दिखाया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा प्रोफेशनल की उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी