28424 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए अभियान चल रहा है। रोजाना हजारों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को भी 28 हजार 424 लोगों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:59 PM (IST)
28424 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
28424 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए अभियान चल रहा है। रोजाना हजारों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को भी 28 हजार 424 लोगों को टीका लगाया गया। उधर, आमिक्रान वायरस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। बाहर से आने वालों के लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई भी पाजिटिव नहीं पाया गया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग को केंद्र और राज्य सरकार से कुछ ऐसे लोगों की सूची मिली थी, जो विदेश से सहारनपुर लौटे हैं। उनकी संख्या अब तक 34 हो चुकी है, जिनमें से 32 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जबकि दो विदेशी अभी लापता हैं। उनका पता नहीं चल रहा है। सभी लोगों की रिपोर्ट अभी तक निगेटिव आई है, जबकि पांच की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। डीएम ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए रोजाना पांच हजार के लगभग लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें से इक्का-दुक्का लोग ही पाजिटिव पाए जा रहे हैं। दूसरी लहर में जिले के 441 लोगों की इस वायरस के कारण जान चली गई थी। डीएम ने जिले के लोगों से अनुरोध किया है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं। उनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। लोग नियमों का पालन करें।

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 409 केंद्र टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 68 हजार 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि यहां पर 28 हजार 424 लोगों को टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी