निगम की भूमि पर उगेगा पशुचारा, बनेगी नर्सरी

आपदा में अवसर की तलाश में नगर निगम को नई राह पर चलने को प्रेरित किया है। रायवाला में तीन वर्षों से बेकार पड़ी 500 करोड़ से अधिक की भूमि पर निगम अब गोशाला के लिए पशुचारा बोने के अलावा यहां 10 से 15 बीघे में एक बड़ी नर्सरी भी तैयार करेगा इसके लिए जमीन की जुताई का काम शुरू हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST)
निगम की भूमि पर उगेगा पशुचारा, बनेगी नर्सरी
निगम की भूमि पर उगेगा पशुचारा, बनेगी नर्सरी

सहारनपुर, जेएनएन। आपदा में अवसर की तलाश में नगर निगम को नई राह पर चलने को प्रेरित किया है। रायवाला में तीन वर्षों से बेकार पड़ी 500 करोड़ से अधिक की भूमि पर निगम अब गोशाला के लिए पशुचारा बोने के अलावा यहां 10 से 15 बीघे में एक बड़ी नर्सरी भी तैयार करेगा, इसके लिए जमीन की जुताई का काम शुरू हो चुका है।

महानगर के रायवाला क्षेत्र में नगर निगम की करीब 69 बीघा भूमि को तीन वर्ष पूर्व निगम अधिकारियों द्वारा द पिजरापोल सोसाइटी से वापस लिया गया था। सोसाइटी के पास पिछले करीब 70 वर्षो से यह भूमि लीज पर चली आ रही थी। निगम द्वारा इस भूमि को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विशाल प्रोजेक्ट के लिए सुरक्षित रखा गया था, फिलहाल निगम के प्रोजेक्ट में देरी के कारण निगम ने आपदा में अवसर की तलाश की है। पौधों की खरीद में धांधलीबाजी के आरोप-प्रत्यारोप के बीच नगर निगम ने 69 बीघा भूमि पर कान्हा उपवन गोशाला के लिए पशुचारा बोने का निर्णय लिया है। साथ ही इसी भूमि में करीब 10 से 15 बीघा क्षेत्रफल में एक नर्सरी भी तैयार की जाएगी। इस नर्सरी में उगाए जाने वाले पौधों को नगर निगम न केवल सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपयोग करेगा बल्कि पौधों को खुले बाजार में बेचने की योजना भी निकट भविष्य में बनाएगा। पौधशाला निगम की आमदनी का बड़ा साधन बन सकती है। उद्यान विभाग के पास संसाधन

नगर निगम के उद्यान विभाग के पास करीब 32 माली, तीन ट्रैक्टर, पानी देने के लिए चार गाड़ी, पौधे ले जाने के लिए एक गाड़ी आदि हैं। अगले महीने विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने के लिए वन विभाग के करीब 25 हजार निश्शुल्क पौधे भी मिलेंगे। इसके अलावा गांधी पार्क में तैयार की गई नर्सरी से सजावटी तथा फूलदार पौधों को भी डिवाइडर सहित कई स्थानों पर लगाया जाएगा।

--

इनका कहना है

नगर निगम द्वारा रायवाला की भूमि के सदुपयोग की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। भूमि पर पशुचारा बोने के साथ ही एक नर्सरी भी तैयार की जाएगी, जिसके लिए काम शुरू कराया जा चुका है।

-संजीव वालिया, मेयर नगर निगम

chat bot
आपका साथी