आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रोत्साहन राशि का किया विरोध

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की बजाए प्रोत्साहन राशि देने का विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:19 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रोत्साहन राशि का किया विरोध
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रोत्साहन राशि का किया विरोध

सहारनपुर, जेएनएन। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की बजाए प्रोत्साहन राशि देने का विरोध किया है।

शुक्रवार को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सीटू पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कहा कि प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि नहीं करते हुए एक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करने में लगी है। जिलाध्यक्ष कुर्रत ने कहा कि हमें प्रोत्साहन राशि नहीं वेतनमान चाहिए ताकि परिवार का पालन पोषण भली प्रकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि 62 वर्ष में रिटायर होने वाली महिला कर्मियों को इंसाफ तथा जब तक मामला कोर्ट में विचाराधीन है तब तक नियुक्तियों पर रोक तथा पदोन्नति होनी चाहिए। इस दौरान रजनी राणा, गुलशन खान, असमां, समीना नाज, गजाला, उषा, शकुंतला, शर्मिला, रश्मि, नीलम आदि मौजूद रही।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

जासं सहारनपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश किशोर का नवाबगंज स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रसपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र कौशिक ने कहा कि पार्टी महिलाओं को सम्मान देने में लगी है। सुरेश त्यागी ने कहा कि जिले में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान नरेश गोयल, लवली जिदल, इमरान, इरफान, अमित कुमार, राजेश सुखीजा, मोहतसीन, गौरव अंकित आदि मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में लगे पेड़ों को काटने का प्रयास करने पर हिजामं का प्रदर्शन

देवबंद: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर स्थित ध्यानु भगत बाग में लगे पेड़ों को कटवाए जाने के प्रयास का हिदू जागरण मंच जबरदस्त विरोध कर रहा है। शुक्रवार को काफी संख्या में लोगों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता व हिदू समाज के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन उपरांत एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ठा. सुरेंद्रपाल ने कहा कि मंदिर से जुड़े कुछ लोगों द्वारा ध्यानु भगत के बाग में लगे पेड़ों को काटने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन की ढुलमुल नीति के कारण उक्त भूमि व पेड़ों को बेचने का कुचक्र रचा जा रहा है। दैविक संपदा के संरक्षण को कार्यकर्ता जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रभात एड., गजराज राणा व रविद्र पुंडीर ने कहा कि प्रशासन मामले को हल्के में ले रहा है। यदि इस मामले में कोई बड़ा विवाद जन्म लेता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस मौके पर राजकिशोर गुप्ता, अपूर्व शर्मा, रुद्र मिश्रा, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, मनोज सिघल, मोनू राणा, कन्हैया राणा, राजकिशोर गुप्ता, चौ. ओमपाल सिंह, विशाल शर्मा, गौरव राणा, देवांक चौधरी, सत्यवीर, शरदुल चौधरी, नीशू आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी