कुरीतियों के खात्मे को समाज से संगठित होने की अपील

गागलहेड़ी में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव व जिला अध्यक्ष त्रिलोक यादव का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:37 PM (IST)
कुरीतियों के खात्मे को समाज से संगठित होने की अपील
कुरीतियों के खात्मे को समाज से संगठित होने की अपील

सहारनपुर, जेएनएन। गागलहेड़ी में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव व जिला अध्यक्ष त्रिलोक यादव का स्वागत किया गया। प्रदीप यादव ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने व समाज को संगठित करने की प्रतिबद्धता जताई।

गुरुवार दोपहर देहरादून रोड स्थित बैंकट हाल में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव के निर्देश पर जल्द से जल्द मंडल व जिला कमेटी के गठन कर चर्चा की गयी। मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव व जिला अध्यक्ष त्रिलोक यादव ने समाज में आपसी मन मुटाव को खत्म करने व एकजुटता बनाते हुए छोटे विवादों को आपस में मिल बैठकर निपटाने की अपील की। अध्यक्षता कंवरपाल यादव व संचालन तेजेंद्र यादव व जसबीर यादव ने किया। संजय यादव, सचिन यादव, अरुण यादव, राजेंद्र यादव, मदनलाल यादव, अशोक कुमार, राजकुमार, विक्रम यादव, दीपक यादव, अश्वनी यादव, भोपाल, हरिफल आदि मौजूद रहे।

पशु क्रूरता अधिनियम व चोरी में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

बेहट: मिर्जापुर पुलिस ने चोरी व पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मुकदमा बुधवार को दर्ज हुआ था।

गौरतलब है कि मंगलवार की रात गांव कासमपुर के किसान की पशुशाला में बंधे दो गोवंश चोरी कर लिए गए थे। जिनकी पदचिन्ह के साथ तलाश करते हुए किसान व ग्रामीण जानीपुर के जंगल तक पहुंच गए थे।

उस समय वहां चोर इन दोनों बैलों को बांधकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन ग्रामीणों को देख कर वह भाग खड़े हुए थे। इनमें से कुछ लोगों ने चोरों की पहचान कर ली थी। ग्रामीण दोनों बैलों को बंधन मुक्त कर ले आए थे और थाना मिर्जापुर में चोरी और पशुक्रूरता अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट कराई थी। इस मामले में वांछित चल रहे दो गोतस्करों असलू उर्फ असलम पुत्र खेरदीन व शब्बू पुत्र मौ. हनीफ निवासीगण जानीपुर थाना मिर्जापुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी