मुकद्दस माह रमजान को लेकर मुस्लिमों में अकीदत और उत्साह

देवबंद में मुकद्दस महीने रमजान मंगलवार से बुधवार से आरंभ हो रहा है। रमजान माह को लेकर मुस्लिमों में अकीदत है और उन्होंने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:53 PM (IST)
मुकद्दस माह रमजान को लेकर मुस्लिमों में अकीदत और उत्साह
मुकद्दस माह रमजान को लेकर मुस्लिमों में अकीदत और उत्साह

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में मुकद्दस महीने रमजान मंगलवार से बुधवार से आरंभ हो रहा है। रमजान माह को लेकर मुस्लिमों में अकीदत है और उन्होंने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

रमजानुल मुबारक के मुकद्दस महीने की इस्लाम धर्म में खास महत्ता है। इसी महीने में अल्लाह का पवित्र कलाम कुरान पाक नाजिल हुआ। रमजान माह का रोजा मजहबे इस्लाम का अहम रुक्न (भाग) है। रमजान का रोजा हर मुसलमान बालिग मर्द और औरत (जिसमें रोजा रखने की ताकत हो) पर फर्ज है। रमजान की फजीलत पर रोशनी डालते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इसहाक गोरा ने कहा कि रमजान रहमत बरकत और मगफिरत का महीना है। अल्लाह रमजान में हर इंसान को मौका देता है कि वह अपने बुरे कामों से तौबा कर अच्छे कामों को करने का ²ढ़निश्चय करें। कहा कि सिर्फ भूखा प्यासा रहना ही रोजा नहीं है बल्कि रोजे के दौरान स्वयं को बुरे कामों से बचाना भी जरूरी है। गोरा ने बताया कि रमजान में हर नेक और बुरे काम का बदला 70 गुना अधिक होता है।

विधानसभा चुनाव की रिहर्सल है पंचायत चुनाव : विजय कश्यप

देवबंद : उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि पंचायत चुनाव विस चुनाव की रिहर्सल है। कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करें।

मंगलवार को वार्ड नंबर 37 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मा. मांगेराम चौधरी के समर्थन में गांव चंदेना कोली पहुंचे राजस्व, बाढ़ एवं राहत मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अध्यक्षता यशपाल सिंह और संचालन विपिन आर्य ने किया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, कंवरपाल सिंह, हरपाल सिंह, मान सिंह सैनी, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र कश्यप, ठाकुर अनिल सिंह, नाथीराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी