मरम्मत के बाद कचहरी पुल आवागमन को खोला

कचहरी पुल पर आवागमन गुरुवार की दोपहर शुरू हो गया। एलएंडटी के इंजीनियर्स ने पुल के धंसे हिस्से की मरम्मत का काम पूरा कर लिया। बुधवार सुबह पुल की साइड धंसने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:20 PM (IST)
मरम्मत के बाद कचहरी पुल आवागमन को खोला
मरम्मत के बाद कचहरी पुल आवागमन को खोला

सहारनपुर, जेएनएन। कचहरी पुल पर आवागमन गुरुवार की दोपहर शुरू हो गया। एलएंडटी के इंजीनियर्स ने पुल के धंसे हिस्से की मरम्मत का काम पूरा कर लिया। बुधवार सुबह पुल की साइड धंसने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया था। पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

महानगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कचहरी पुल की एक साइड बुधवार सुबह धंस गई थी। आनन-फानन में सुरक्षा के मद्देनजर पुल को पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। कंपनी के हैड प्रोजेक्ट एडमिनेस्ट्रेशन एंड इंडस्ट्रीयल रिलेशन डा. रमन चौधरी ने बताया की पुल की साइड से मिट्टी धंसने के कारण यह समस्या आई थी। इंजीनियर्स की टीम ने पुल के धंसे हिस्से को ठीक करने का काम तेजी से पूरा किया। साइड की मिट्टी को रोकने के लिए पिचिग का काम शुरू कराया जा चुका है। यह काम पूरा होने के साथ ही साइड की मिट्टी ढहने की संभावना खत्म हो जायेगी। मरम्मत कार्य के निरीक्षण के बाद पुलिस-प्रशासन ने पुल को दोपहर में यातायात के लिए खोल दिया। वहीं नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम के इंजीनियर्स भी कंपनी के अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे, ताकि मरम्मत के काम में देरी न हो।

--

अप्रैल में पूरा हुआ था काम

रेलवे फ्रेट कारिडोर की लाइन के लिए पुल के नीचे सीमेंटेड बाक्स बनाया गया था, इसके लिए पुल के एक हिस्से को काटा गया था। रेलवे का काम कर रहे एल एंड टी के इंजीनियरों द्वारा मरम्मत के बाद अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था।

chat bot
आपका साथी