देवी-देवताओं के चित्र बने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन : गजराज राणा

देवबंद में सामाजिक संगठन प्रेरणा की बैठक में देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:47 PM (IST)
देवी-देवताओं के चित्र बने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन : गजराज राणा
देवी-देवताओं के चित्र बने पटाखों की बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन : गजराज राणा

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में सामाजिक संगठन प्रेरणा की बैठक में देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की गई है।

शनिवार को शिक्षक नगर में हुई बैठक में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष एवं पालिका के नामित सभासद गजराज राणा ने कहा कि देवी देवताओं के फोटो वाले पटाखों और उनकी बिक्री करने वालों का हमें बहिष्कार करना चाहिए। चेताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने की छूट किसी को नहीं दी जाए। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी शुभलेश शर्मा ने कहा कि देवी देवता हिदू सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का प्रतीक हैं।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता और मोकित पुंडीर ने भी प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस मौके पर डोली गोयल, योगराज त्यागी, अमर प्रताप सिंह, ललिता प्रजाप्रति, रेखा धीमान, इंद्रेश देवी, राकेश धीमान, अजय गर्ग, नीलम गर्ग, आलोक खटीक, लक्की वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी