एडीजी ने शहर के अपराध की अफसरों के साथ की समीक्षा

मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को सहारनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने निर्देश दिए कि थानों में लंबित मुकदमों की जांच को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। वहीं अदालत से भगौड़े लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM (IST)
एडीजी ने शहर के अपराध की अफसरों के साथ की समीक्षा
एडीजी ने शहर के अपराध की अफसरों के साथ की समीक्षा

सहारनपुर, जेएनएन। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को सहारनपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने निर्देश दिए कि थानों में लंबित मुकदमों की जांच को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। वहीं अदालत से भगौड़े लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।

दरअसल, एडीजी राजीव सभरवाल का दौरा शुक्रवार का कई दिन पहले तय हुआ था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह पुलिस लाइन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएसपी डा. एस चन्नपा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा सभी सीओ के साथ बैठक की। उन्होंने सभी सीओ और एडिशनल एसपी से शहर के सभी छह थानों के लंबित मुकदमों के बारे में जानकारी की। इस दौरान कई मुकदमों को लंबित देखा तो नाराजगी जताई। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना को खुद को बचाते हुए वह अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाए। इस दौरान एडीजी ने कहा कि जिन लोगों के अदालत से एनबीडब्लू जारी हो रखे हैं, उन्हें गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए। वहीं, पुलिस लाइन में बन रहे गेस्ट हाउस को भी एडीजी ने देखा। हालांकि अभी इस गेस्ट हाउस निर्माण चल रहा है।

एडीजी ने पुलिस के नशामुक्ति अभियान को सराहा

सहारनपुर पुलिस की तरफ से चलाया जा रहा आपरेशन नशामुक्ति अभियान की एडीजी राजीव सभरवाल ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान को वह जारी रखे। सहारनपुर के युवाओं को नशे की लत से बचाना है।

chat bot
आपका साथी