सतपुरा में पसरा सन्नाटा, उपचार में अनदेखी से आक्रोश

सहारनपुर जेएनएन। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के पास पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में दस लोग घायल हुए थे। तीन घायलों को उपचार के लिए हरियाणा रेफर कर दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:36 PM (IST)
सतपुरा में पसरा सन्नाटा, उपचार में अनदेखी से आक्रोश
सतपुरा में पसरा सन्नाटा, उपचार में अनदेखी से आक्रोश

सहारनपुर, जेएनएन। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के पास पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में दस लोग घायल हुए थे। तीन घायलों को उपचार के लिए हरियाणा रेफर कर दिया गया था। अन्य घायलों के उपचार में अनदेखी की जा रही है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की गुहार प्रशासन से लगाई है। थाना पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

शुक्रवार सुबह सतपुरा के पास पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दस लोग घायल हो गए थे, जिनमें पूनम व मनोज को सहारनपुर से यमुनानगर के पारस अस्पताल व मांगी को मुलाना हरियाणा रेफर कर दिया गया था। तीनों की स्थिति सामान बनी हुई है। शनिवार की देर शाम फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर नमूने लिये। श्रम विभाग से पहुंची टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। हादसे में घायल हुये अन्य लोग गांव में ही निजी चिकित्सकों के अपना इलाज स्वयं करा रहे हैं, जिनके इलाज में अनदेखी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण सुनील गुप्ता, अनुज सैनी, रविन्द्र राणा, दाताराम, मनोज आदि ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिला प्रशासन से ही है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना के 36 घंटे बाद भी पटाखा फैक्ट्री में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। थाना पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों को पटाखा फैक्ट्री पर तैनात कर रखा है।

chat bot
आपका साथी