धान में कमियां बताकर किसानों को परेशान करने का लगाया आरोप

रामपुर मनिहारान धान खरीद केंद्रों पर किसानों के धान में विभिन्न कमियां बता कर परेशान करने का आरोप लगाकर भाजपा नेता धान केंद्र सेंटर पर पहुंचकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को जमकर हड़काया और चेतावनी दी धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी ना हो।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:11 PM (IST)
धान में कमियां बताकर किसानों को परेशान करने का लगाया आरोप
धान में कमियां बताकर किसानों को परेशान करने का लगाया आरोप

जेएनएन, सहारनपुर। रामपुर मनिहारान धान खरीद केंद्रों पर किसानों के धान में विभिन्न कमियां बता कर परेशान करने का आरोप लगाकर भाजपा नेता धान केंद्र सेंटर पर पहुंचकर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को जमकर हड़काया और चेतावनी दी धान खरीद में किसानों को कोई परेशानी ना हो।

बुधवार को भाजपा नेता पूर्व प्रमुख चौधरी नक्षत्र पवार किसानों की शिकायत पर तहसील प्रांगण स्थित धान खरीद केंद्र पर पहुंचे वहां मौजूद किसानों ने बताया कि किसान धान सेंटर पर ला रहे हैं लेकिन सेंटर पर धान में नमी व काला दाना बता कर वापस किया जा रहा है, जबकि धान बिल्कुल साफ है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रतिदिन किसानों को इस तरह परेशान किया जा रहा है जिससे किसान परेशान है। किसानों की शिकायत पर भाजपा नेता पूर्व प्रमुख नक्षत्र पंवार ने मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को जमकर हड़काया और कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की फसलों को खरीदने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं चला रहे हैं लेकिन किसानों को परेशान किया जा रहा है यह सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास है लेकिन धान केंद्रों पर सभी अधिकारी कर्मचारी अपना रवैया सुधार ले और किसानों के धान खरीद में जो गुणवत्ता तय है उसके अनुरूप खरीदें उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी किसान को परेशान किया गया तो उच्च अधिकारियों से प्रदेश स्तर पर शिकायत की जाएगी। इस दौरान किसान जसवीर,केहर सिंह, ताहिर हसन, सलीम, साजिद, रामकुमार, अवनीश कुमार, गंगाराम आदि मौजूद रहे।

डेंगू से पीड़ित दो युवक रेफर

ब्लाक मुजफ्फराबाद के गांव संबल्हेड़ी में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती दो युवकों की तबियत में सुधार नहीं होने के कारण हिमालयन हॉस्पिटल (जॉली ग्रांट देहरादून) में भर्ती किया गया है। जहां दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

बता दें कि संबल्हेड़ी में पिछले करीब 25 दिन से बुखार ने पांव पसार रखे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग चार दर्जन लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ मरीज शहर के निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती हैं, जबकि कुछ गांव में ही अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोगों की जांच में डेंगू बुखार पाया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू मानने को तैयार नहीं है। गांव के दो युवकों अजीत 25 पुत्र अशोक व गौरव 26 पुत्र अनिल पहले शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती किया गया था, लेकिन प्लेटलेट्स गिरने के कारण व तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण तीन दिन पहले दोनों युवकों को हिमालयन हॉस्पिटल जॉली ग्रांट में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि जांच में दोनों युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 40 लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों की कोई चिता नहीं है।

chat bot
आपका साथी