नवमी पर मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से अभिषेक

सहारनपुर मे महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चैत्रमास नवमी पर मां सिद्धिदात्री अभिषेक पूजा विधि विधान से की गई जहां मां सिद्धिदात्री का हल्दी केसर और चंदन से महास्थान कराने के बाद मां भगवती को भोग अर्पण कर आरती उतारी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:09 PM (IST)
नवमी पर मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से अभिषेक
नवमी पर मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से अभिषेक

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर मे

महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चैत्रमास नवमी पर मां सिद्धिदात्री अभिषेक पूजा विधि विधान से की गई, जहां मां सिद्धिदात्री का हल्दी, केसर और चंदन से महास्थान कराने के बाद मां भगवती को भोग अर्पण कर आरती उतारी गई। वहीं घर-घर में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाने के बाद नवरात्र का व्रत खोला।

बुधवार को राधा विहार स्थित मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित चैत्र नवरात्र पूजा महोत्सव में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। पूजा के बाद मंगल कलश नवरात्रों एवं 108 ज्योतियों का अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में भक्तों के साथ विसर्जन किया। भक्तजनों ने मां भगवती से सभी को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने की प्रार्थना की। मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति नवरात्रों में समर्पित भाव से पूजा का नवमी को सिद्धिदात्री माता की विधिवत आत्मिक भाव से पूजा अर्चना करता है। वह साधन, सुख-समृद्धि एवं संसार के समस्त सुखों को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करता है। मां सिद्धिदात्री माता अष्ट माह सिद्धियां प्रदान करने वाली आदि शक्ति है। उधर, महानगर के विभिन्न मंदिरों श्री बालाजी धाम, प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री नारायण मंदिर, आवास विकास के श्री हरि मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन कर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। आयोजन में अरुण स्वामी, आचार्य अजित शर्मा, पं.ऋषभ शर्मा, पं.नीरज मिश्रा, पं.योगेश तिवारी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, गीता, माया, सरिता, सुचेता आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी