रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी आरती

राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर आरती शर्मा को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ सहारनपुर का जिलाध्यक्ष व नरेश रानी को महानगर अध्यक्ष की कमान सौपी गईं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:36 PM (IST)
रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी आरती
रालोद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी आरती

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर आरती शर्मा को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ सहारनपुर का जिलाध्यक्ष व नरेश रानी को महानगर अध्यक्ष की कमान सौपी गईं। इसके अलावा शाहिस्ता जिला उपाध्यक्ष, सुनील देवी महासचिव, कौसरजहां जिला सचिव, गुलशन खान महानगर महासचिव, ज्योति कश्यप उपाध्यक्ष, निशा सचिव, संध्या एडवोकेट को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय लोकदल क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पुनिया ने हकीकत नगर कैम्प कार्यालय पर नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही नियुक्ति पत्र सौंपे। गर्विता पुनिया ने कहा कि नारी सशक्तीकरण और महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए प्रत्येक जिले में महिला संगठन को मजबूत बनाने पर पार्टी आलाकमान द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सहारनपुर महिला रालोद को मजबूती प्रदान की जा रही है। पूनिया ने उम्मीद जताई कि आरती शर्मा के नेतृत्व में संगठन अधिक मजबूत होगा। यही नहीं इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी और हर बूथ पर मजबूती से खड़ी नजर आएंगी। लोक संकल्प समिति सदस्य चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान रिहाना, हीना,तबस्सुम, बाबरी, साधना, प्रियंका, शिवानी, गुड्डी, द्रोपदी, शहना•ा, रूबी, दिलकश, शमा परवीन, रुकसाना, सुनीता, राखी, अन्नू कश्यप, रिकू सोनकर, सुभाष चंद्र, विवेक आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया भाजपा सरकार की नीतियों का बखान

संवाद सहयोगी, गंगोह : कमल शक्ति अभियान के अंर्तगत भाजपा महिला मोर्चा की नगर ईकाई द्वारा रंगोली के माध्यम से कमल का फूल बना कर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर नागरिकों को भाजपा सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया गया।

शिव चौक पर भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की महिलाओं द्वारा कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत रंगों से कमल का फूल बनाया गया। इसके बाद महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा ने सभी महिलाओं को भाजपा सरकार की नीतियों से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार ने जो महिलाओं को मान सम्मान दिया उससे पहले किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उमा शर्मा ने कहा कि मोदी जी, योगी जी की सरकार देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। आत्मनिर्भर व्यक्ति ही देश हित के लिए कार्य कर सकता है, देश हित के बारे में सोच सकता है। इस अवसर पर जिला मंत्री मनीषी तायल, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग, उपाध्यक्ष सुदेश प्रभा, रश्मि कश्यप, पिकी कश्यप, महामंत्री गरिमा सिंह, मंत्री रेखा कश्यप, सदस्य बाला, सुनीता, रेखा, सोनाक्षी, पूजा पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी