यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी

पठेड़ में उप-मुख्यमंत्री ने यमुना नदी पर गांव सोंधेबास व आल्हणपुर घाट पर पुल बनाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:12 PM (IST)
यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी
यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी

सहारनपुर, जेएनएन। पठेड़ में उप-मुख्यमंत्री ने यमुना नदी पर गांव सोंधेबास व आल्हणपुर घाट पर पुल बनाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। बरसात के मौसम में यमुना नदी पार के तीन गांवो का आवागमन बिल्कुल बंद रहता है वही बाकी के मौसम में ग्रामीण यमुना नदी पर नाव या अस्थाई पुल बनाकर आवागमन करते हैं।

क्षेत्र के ग्रामीण पिछले कई सालों से यमुना नदी सोंधेबास व आल्हणपुर घाट के बीच पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पुल बनवाने को लेकर ग्रामीण दर्जनों बार स्थानीय विधायक व आयुष मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी से मिलकर पुल बनवाने की मांग कर चुके हैं। इसी मांग पर आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कई बार मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर पुल स्वीकृत करने की मांग की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक में यमुना नदी के आल्हणपुर व सोंधेबास घाट पर पुल बनाने की घोषणा की। जो क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी सौगात है। क्योंकि यमुना नदी पर एक पुल तो हथिनी कुंड बैराज पर बना हुआ है, दूसरा शाहजहांपुर बना हुआ है और दोनों ही पुलो की दूरी यहां से 25 से 30 किलोमीटर है। यमुना नदी के आल्हणपुर सोंधेबास घाट पर पुल बनने से हरियाणा व यूपी क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को फायदा होगा। क्षेत्र के निर्दोष प्रधान, सुशील सैनी, कन्हैया सैनी, चौधरी महमूद प्रधान, बलेश कुमार सैनी, बबलू प्रधान, अनूप चौधरी, प्रवीण चौधरी, राम कुमार प्रधान आदि ने पुल स्वीकृत होने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई है। स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी