देवबंद में खूब चला सैनिटाइजेशन अभियान

देवबंद में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कोरोना काल में नगर में वृहद पैमाने का सफाई अभियान चलाने के निर्देश सफाई विभाग के अधिकारियों को दिए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:08 PM (IST)
देवबंद में खूब चला सैनिटाइजेशन अभियान
देवबंद में खूब चला सैनिटाइजेशन अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कोरोना काल में नगर में वृहद पैमाने का सफाई अभियान चलाने के निर्देश सफाई विभाग के अधिकारियों को दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को भी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार व सहायक बाबू मोहम्मद सुफियान के नेतृत्व शात्री चौक, सराय, रेलवे रोड, मजनूवाला रोड आदि पर अभियान चला नालों की सफाई कराई। साथ ही धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया गया। पोपिन कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से साफ-सफाई में नगरपालिका का सहयोग करने और खाली प्लाटों में कूड़ा आदि न डालने का आह्वान किया। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

कुरलकी में ग्राम प्रधान ने कराई सफाई

देवबंद: कुरलकी गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राजवीर सिंह के नेतृत्व में गांव की मुख्य सड़कों व गलियों में नाले नालियों की साफ-सफाई करने के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस मौके पर सुरेश, अमित, बोमवीर, बालेंद्र, धर्मेंद्र, अमित, अनुज आदि मौजूद रहे।

चाचा ने हमला कर भतीजों को किया घायल

देवबंद : राजूपुर गांव में मकान पर कब्जे की रंजिश के चलते चाचा धारदार हथियार से हमला कर भतीजों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

राजूपुर गांव निवासी सायरा बानो ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसके दो देवर मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए उनसे रंजिश रखते है। आरोप लगाया कि सोमवार को दोनों देवरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटा मूसा व ईसा को धारदार हथियार से हमला कर उस समय घायल कर दिया जब दोनों बेटे घर के बाहर खड़े थे। इतना ही नहीं आरोपित जान से मारने की धमकी भी दे गए है। उनके दोनों घायल पुत्रों को नगर के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सायरा ने पुलिस से कार्रवाई को गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी