बरसात से गिरा कच्चा मकान

जड़ौदापांडा में जड़ौदापांडा गांव में बरसात के दौरान कचे मकान की छत गिरने से मकान में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:54 PM (IST)
बरसात से गिरा कच्चा मकान
बरसात से गिरा कच्चा मकान

सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा में जड़ौदापांडा गांव में बरसात के दौरान कच्चे मकान की छत गिरने से मकान में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की हैं।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुभाष पुत्र लक्ष्मीचंद का गांव में कच्चा मकान है। रविवार को अचानक आई तेज बरसात में कच्चे मकान की छत भर भरा कर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय परिवार मकान के अंदर नही था। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। मकान की छत गिरने से घर में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजा दिलाएं जाने की मांग की है।

झांसा दे खाते से 15 हजार निकाले

नागल: क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी एक ग्रामीण से अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उसके खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रशांत मलिक पुत्र अजीत मलिक थाने में देकर बताया कि उसने आरबीएल का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है दो दिन पूर्व शाम करीब सात बजे उसके फोन पर कॉल आई और फोन करता ने अपने आप को आरबीएल का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात की एवं एक मैसेज का पासवर्ड बताने को कहा। पीड़ित का कहना है झांसा देकर उसके खाते से 15150 रुपए निकाल लिए। उसने थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

चिलकाना : पुलिस ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के वांछित आरोपित को आखिर कार उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश भारती के अनुसार एस आई राहुल कुमार की टीम ने दो माह से वांछित चल रहे दुष्कर्म के आरोपित मुसारिक पुत्र मुर्तजा को उसके घर से गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया द्य उन्होंने बताया कि आरोपित करीब दो माह से फरार चल रहा था।

दाढ़ी-मूंछ प्रकरण के दो और आरोपित जेल भेजे

बड़गांव: शिमलाना गांव के चर्चित डाढ़ी मूंछ प्रकरण के दो आरोपितों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सात नामजद में से पुलिस छ आरोपितों को जेल भेज चुकी है अब केवल एक आरोपित फरार है।

शिमलाना गांव में सात दिन पहले एक अनुसूचित जाति के युवक की दबंगों ने जबरन डाढ़ी मूंछ कटवा दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने आज दो आरोपितों को ओर जेल भेज दिया है। सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय रविवार को भी थाना पर ही कैंप किये रहे।

chat bot
आपका साथी