8.60 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन, छह लाख हो चुके टेस्ट

जिला कोरोनामुक्त हो इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर काम कर रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घर-घर जाकर आशा एएनएम आंगनबाड़ी वर्कर आदि की टीम लगाई हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:04 PM (IST)
8.60 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन, छह लाख हो चुके टेस्ट
8.60 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन, छह लाख हो चुके टेस्ट

सहारनपुर, जेएनएन। जिला कोरोनामुक्त हो, इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर काम कर रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घर-घर जाकर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर आदि की टीम लगाई हुई है। तीसरी लहर से निपटने के लिए टीमें लोगों के घर-घर जाकर बता रही हैं कि बच्चों की कैसे देखभाल करनी है। बच्चे को यदि बुखार होता है तो क्या करना है। यही कारण है कि अब कोरोना के पाजिटिव केस नहीं मिल रहे हैं। हालांकि रविवार को दो केस पाजिटिव मिले हैम। छुट्टी किसी की नहीं हुई है। वहीं रविवार होने के कारण टीकाकरण अभियान नहीं चला है। हालांकि जिले के साढ़े आठ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, छह लाख लोगों के टेस्ट हो चुके हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले में बच्चों के लिए एसबीडी अस्पताल, मेडिकल कालेज, सभी पीएचसी और सीएचसी में पीकू वार्ड तैयार कर दिए हैं। आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उनकी पूरी तैयारी है। डीएम ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। बिना मास्क के अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। डीएम का कहना है कि जिले में अब तक 32 हजार 891 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिल चुकी है। जिनमें से 32 हजार 426 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में अब मात्र कोरोना पाजिटिव 15 मरीज बचे हैं।

आज 100 से अधिक केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण जिले में टीकाकरण नहीं हो पाया है, लेकिन सोमवार को 100 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी