घायल अवस्था में मिली गाय, पुलिस मौके पर पहुंची

गंगोह के गांव सिकंदरपुर में एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली है जिसका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण इसे गो-हत्यारों की करतूत मान रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:22 PM (IST)
घायल अवस्था में मिली गाय, पुलिस मौके पर पहुंची
घायल अवस्था में मिली गाय, पुलिस मौके पर पहुंची

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह के गांव सिकंदरपुर में एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली है, जिसका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण इसे गो-हत्यारों की करतूत मान रहे हैं।

रविवार सुबह गांव में ही सरकारी स्कूल के पास एक गाय के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी, जिस पर ग्राम प्रधान समेत अनेक ग्रामीण वहा पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने देखा कि गाय के आगे की दोनों टांगे टूटी हैं, जिनसे काफी खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने घायल गाय का इलाज शुरू किया। गाय की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र कुमार का कहना है कि शायद गाय कहीं तार बाढ़ में उलझकर जख्मी हुई है। कोतवाली प्रभारी से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नही हो सकी।

गुरू गोविद सिंह जन्म उत्सव को लेकर गुरुद्वारे में कार्यक्रम

गंगोह: गुरु गोविद के जन्म उत्सव को लेकर गुरुद्वारों में कार्यक्रम चल रहे हैं। 20 जनवरी को कार्यक्रम का समापन लंगर से किया जाएगा। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित गुरुद्वारे में 15 जनवरी से सुखमनी साहिब का पाठ चल रहा है।

रविवार को पाठ का तीसरा दिन था। सुखमनी साहिब का पाठ सोमवार तक चलेगा। 19 जनवरी को श्रद्धालुओं द्वारा सेवा का कार्यक्रम है। 20 जनवरी को गुरु गोविद सिंह का जन्म उत्सव है। उस दिन शब्द-कीर्तन के अलावा लंगर भी चलेगा जिसे अनेक लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। रविार को पाठ में तलविद्र कपूर, सरबजीत कौर, हरप्रीत कौर, मीनू ललित, सोनू कपूर, वर्षा पाहूजा, मोनिका पाहूजा, रमेश रानी, प्रिया, भूपिद्र कौर आदि शामिल रही।

chat bot
आपका साथी