5551 लोगों को लगा कोरोना टीका, सात हुए ठीक

सहारनपुर जेएनएन। जिले को कोरोनामुक्त होने में अब अधिक देर नहीं लगेगी क्योंकि अब केवल 13

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:38 PM (IST)
5551 लोगों को लगा कोरोना टीका, सात हुए ठीक
5551 लोगों को लगा कोरोना टीका, सात हुए ठीक

सहारनपुर, जेएनएन। जिले को कोरोनामुक्त होने में अब अधिक देर नहीं लगेगी, क्योंकि अब केवल 13 कोरोना के मरीज जिले में रह गए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही यह मरीज भी ठीक हो जाएंगे। अब पिछले कुछ दिनों से कोरोना पाजिटिव भी नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को भी कोई नहीं मिला। हालांकि सात लोग ठीक हुए है। वहीं, जिले के पांच हजार 551 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि भले ही जिला कोरोनामुक्त हो जाए, लेकिन जिले के लोगों को सावधानी जरूर बरतनी होगी। तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को नियमों का पालन करना होगा। शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकलना हैं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 32 हजार 891 लोग कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें से 32 हजार 426 कोरोना पाजिटिव ठीक हो चुके हैं। डीएम ने बताया कि रोजाना जिले के तीन हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिसमें से पिछले कई दिनों से कोई भी कोरोना पाजिटिव नहीं मिल रहा है। जबकि तेजी के साथ लोग ठीक हो रहे हैं। डीएम ने बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लोग अपने बच्चों का अधिक ख्याल रखे। हल्का बुखार होने पर तत्काल टेस्ट कराए। 60 केंद्रों पर लगाया गया टीका

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के 60 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इन केंद्रों पर पांच हजार 551 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि यहां पर नौ हजार 900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को टीकाकरण अभियान किसी भी केंद्र पर नहीं चलेगा। वैक्सीन मीटर

आज लगाए गए कुल टीके : 5,551

अब तक लगे कुल टीके : 8,59,795 कोरोना मीटर

कुल केस--32891/00

सक्रिय केस-13/00

स्वस्थ हुए--32426/07

कुल मौत--441/00

कुल टेस्ट 526401/3020

chat bot
आपका साथी