जिले में विभिन्न प्रजातियों के 37.22 लाख पौधे रोपे

प्रदेश में 25 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत जिले में 37.22 लाख पौधे लगाए गए। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम वन महोत्सव ग्राम दूधली बुखारा और हिडन नदी के किनारे आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:03 AM (IST)
जिले में विभिन्न प्रजातियों के 37.22 लाख पौधे रोपे
जिले में विभिन्न प्रजातियों के 37.22 लाख पौधे रोपे

सहारनपुर, जेएनएन। प्रदेश में 25 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत जिले में 37.22 लाख पौधे लगाए गए। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम वन महोत्सव ग्राम दूधली बुखारा और हिडन नदी के किनारे आयोजित किया गया। जिसमें जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बाबूलाल मीणा,वन संरक्षक मेरठ इंदु शर्मा, आयुक्त संजय सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, सीडीओ प्रणय सिंह, वन संरक्षक वीके जैन, एसएसपी एस चनप्पा, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, एडीएमई एसबी सिंह, डीएफओ विजय सिंह ने पौधे लगाए। इनके अलावा विभिन्न विभागों और विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश'' डाला। उन्होंने दुधली बुखारा स्थित पंचवटी में पीपल का पौधा रोपा, जिलाधिकारी ने बरगद, वीके जैन ने आंवला और इंदू शर्मा ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक सहारनपुर वीके जैन ने बताया कि मियां बाकी में 15 हजार पौधे लगा गए। इनमें शीशम, सागौन, खैर, यूकेलिप्टस आदि प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विजय सिंह ने बताया कि हिडन नदी के किनारे 81000 पौधे लगाने का लक्ष्य था, लेकिन लक्ष्य से अधिक से पौधारोपण हरौडा से हिडन नदी के दोनों किनारों पर सहारनपुर से नागल मार्ग पर किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर कुल 11 हजार पौधे लगाए गए। जिसमें मुख्यत: नीम, शीशम, जामुन, अर्जुन, खैर, आंवला आदि औषधि महत्ता के पौधे शामिल रहे। रामपुर मनिहारान में चकवाली ग्राम समाज में विधायक देवेन्द्र निम के नेतृत्व में 1200 पौधे रोपे गए। देवबंद तहसील के तहत भायला खुर्द सीआरपीएफ कैंप में देवबन्द विधायक कुंवर ब्रिजेश ने 3500 पौधे लगाए गए। इसके अलावा जिले के नोडल अधिकारी ने मंडी समिति में भी पौधारोपण किया। डीआइजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात ने पुलिस लाइन और थानों में भी पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी