13,248 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

जिले से कोरोना धीरे-धीरे खत्म हो रहा है लेकिन लोगों को अभी लापरवाही नहीं करनी है। गुरुवार को कई दिन के बाद तीन पाजिटिव मिले हैं जबकि एक भी कोरोना पाजिटिव ठीक नहीं हुआ। वहीं जिले के 13 हजार 248 लोगों को टीका लगाया गया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM (IST)
13,248 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
13,248 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

सहारनपुर, जेएनएन। जिले से कोरोना धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, लेकिन लोगों को अभी लापरवाही नहीं करनी है। गुरुवार को कई दिन के बाद तीन पाजिटिव मिले हैं, जबकि एक भी कोरोना पाजिटिव ठीक नहीं हुआ। वहीं, जिले के 13 हजार 248 लोगों को टीका लगाया गया हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को तीसरी लहर के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से जिले में बच्चों के लिए लगभग 200 बेड वाले पीकू वार्ड भी बना दिए हैं। वर्तमान में 20 कोरोना पाजिटिव जिले में सक्रिय हैं। 146 केंद्रों पर लगाया गया टीका

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गुरुवार को जिले के 146 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के 13 हजार 248 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि यहां पर टीका लगाने का लक्ष्य 25 हजार 250 लोगों का था। सीएमओ डा. संजीव मांगलिक ने बताया कि शुक्रवार को भी जिले में टीकाकरण अभियान चलेगा, जिसके तहत जिले के 18 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री से करेंगे समस्याओं के निराकरण की मांग

सहारनपुर : मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे विद्यालयों की समस्याओं के निराकरण की मांग मुख्यमंत्री से करेगा। एमजीएम स्कूल में आयोजित महासंघ की बैठक में सोम सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना काल में बंद विद्यालयों के कारण संचालकों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। अब महासंघ को प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत कराने के अलावा वित्त विहीन विद्यालयों पर आईटीईआई लागू नहीं करने की मांग करेगा। इस दौरान कृष्ण मोहन मिश्रा, नरेश शर्मा, विकास पंवार, विकास जैन, ओमपाल सैनी अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी