मंडल की 10 चीनी मिलों पर 1144 करोड़ बकाया: भगत सिंह

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की 10 चीनी मिलों पर पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान 1144 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर 1500 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न होने से किसान भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:17 PM (IST)
मंडल की 10 चीनी मिलों पर 1144 करोड़ बकाया: भगत सिंह
मंडल की 10 चीनी मिलों पर 1144 करोड़ बकाया: भगत सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की 10 चीनी मिलों पर पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान 1144 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर 1500 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न होने से किसान भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा पेपर मिल रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते भाजपा की योगी सरकार ने गन्ने का लाभकारी दाम 600 रुपये कुंतल तत्काल घोषित नहीं किया और चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज नहीं दिलाया तो प्रदेश के गन्ना किसान 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर अपना बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के विधानसभा क्षेत्र थाना भवन स्थित बजाज चीनी मिल पर सबसे अधिक गन्ना भुगतान 212 करोड़ रुपये बकाया है। इसके बाद सहारनपुर जिले की बजाज चीनी मिल गांगनौली पर 165 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। सहारनपुर जिले की 5 चीनी मिलों पर पिछले वर्ष का अभी भी 345 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान व 500 करोड़ रुपये ब्याज बकाया है। इसमें बजाज चीनी मिल गांगनौली पर 165 करोड़ रुपये, नानौता सहकारी चीनी मिल पर 73 करोड रुपये, सरसावा सहकारी चीनी मिल पर 45 करोड़ रुपये व दया चीनी मिल गागलहेड़ी पर 42 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान अभी भी बकाया हैं।

बैठक में सरदार गुलविदर सिंह बंटी, विनोद सैनी, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, नवीन कुमार, अमित कुमार, सुमित वर्मा, आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी