श्रीमदभागवत कथा के समापन पर हुआ यज्ञ

श्रीमदभागवत कथा के समापन पर हुआ यज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:04 AM (IST)
श्रीमदभागवत कथा के समापन पर हुआ यज्ञ
श्रीमदभागवत कथा के समापन पर हुआ यज्ञ

रामपुर : राधा कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के समापन पर यज्ञ हुआ, जिसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ लोगों ने आहुतियां दीं।

राधा-कृष्ण मंदिर में मुख्य यजमान मंगल शर्मा, किशोरी शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान हुए यज्ञ में लोगों ने जन कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दीं। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण-राधा की सुंदर-सुंदर झांकियां सजाईं गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन हुए, जिसमें सभी जमकर झूमे। इस दौरान सभी ने राधा-श्रीकृष्ण के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती हुई। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर कथा व्यास राधा रमण, पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, मंगल शर्मा, किशोरी शर्मा, हरि शंकर शर्मा, नरेश शर्मा, राम कुमार शर्मा, रामौतार रसिक, अनिल कुमार शर्मा, सुधा शर्मा, शशि रस्तोगी, लाला राम, राम आसरे गुप्ता, नरेश गुप्ता, सत्यम शर्मा, नितिन शर्मा, प्रदीप कुमार, गिरिराज सरन, वीना अग्रवाल, शुभम शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि शर्मा, सुमन शर्मा, मंजू शर्मा, पूजा, तनु, गोमती, सुशील अवस्थी, सीताराम शर्मा, हेमलता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी