करवा चौथ पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांडिया

करवा चौथ पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांडिया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:20 AM (IST)
करवा चौथ पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांडिया
करवा चौथ पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांडिया

जागरण संवाददाता, रामपुर : खत्री महिला सभा की ओर से करवा चौथ के अवसर पर होटल रिवर साइड इन में सरगई की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान हाऊजी गेम्स आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

खत्री महिला सभा की ओर से करवा चौथ पर सभी सदस्यों को मिष्ठान और व्यंजन खिलाए जाने की रस्म सरगई के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डांडिया नृत्य हुआ, जिसमें महिलाओं ने जमकर डांडिया किया। गीत, संगीत से सराबोर कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद महिलाओं ने लाल रंग के वस्त्र और विभिन्न आभूषणों से श्रृंगार कर एक-दूसरे को पकवान खिलाए। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति कपूर, चित्रा कपूर, लीना कपूर, रुपाली, रीना कपूर, विष्णु कपूर, संतोष कपूर, अभिषेक, संजय कपूर, रोली कपूर, पुनीत कपूर, अंजुल कपूर, नीलिका कपूर, पायल कपूर, संतोष कपूर, नीतू कपूर, शलभ कपूर, ज्योति कपूर, अतुल कपूर, ममता कपूर, घनश्याम कपूर, सुषमा कपूर, अमित कपूर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी