पंचायत सहायक ने महिला को मार डाला

रामपुर शहजादनगर थाना क्षेत्र में पंचायत सहायक ने अवैध संबंधों के चलते महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM (IST)
पंचायत सहायक ने महिला को मार डाला
पंचायत सहायक ने महिला को मार डाला

रामपुर : शहजादनगर थाना क्षेत्र में पंचायत सहायक ने अवैध संबंधों के चलते महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दबका गांव की है। गांव निवासी सुनील मेहनत मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। सोमवार को वह अपने 12 साल के बेटे को इलाज के लिए अलीगढ़ लेकर गया था। घर पर उसकी पत्नी 35 वर्षीय शिवानी और तीन बच्चे थे। रात करीब आठ बजे गांव चमरपुरा का रहने वाला पंचायत सहायक परविदर पुत्र जगदीश महिला के घर के बाहर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया। महिला के दरवाजा खोलते ही वह उसे धक्का देते हुए अंदर घुस गया और चाकू से महिला पर कई वार कर दिए। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए। इस पर हमलावर भाग गया। सूचना पर शहजादनगर पुलिस पहुंच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार सुबह उसका पति वापस आ गया। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि महिला और अभियुक्त के बीच अवैध संबंध थे। परविदर की पिछले दिनों पंचायत सहायक के पद पर नौकरी लग गई तो वह महिला से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ और उसने हत्या कर दी। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिटू ने बताया कि मृतका और आरोपित युवक भी जाटव बिरादरी के हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। युवक की अभी शादी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी