पुलिस अफसरों की पत्नियों ने किया पौधरोपण

रामपुर पुलिस अफसरों की पत्नियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पौधरोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM (IST)
पुलिस अफसरों की पत्नियों ने किया पौधरोपण
पुलिस अफसरों की पत्नियों ने किया पौधरोपण

रामपुर : पुलिस अफसरों की पत्नियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। इससे पहले पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संचालित वामा सारथी योजना के अंतर्गत पुलिस परिवारों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की पत्नी परिरू गौतम ने पुलिस लाइन में स्थापित रीडिग रूम एवं हर्बल पार्क का निरीक्षण किया। श्रीमती गौतम ने अपर पुलिस अधीक्षक की पत्नी सीमा सिंह के साथ यहां पौधे भी लगाए। उनके साथ जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शशि गुप्ता भी मौजूद रहीं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में मौजूद पुलिस परिवार की महिलाओं को सेहतमंद रहने के टिप्स भी दिए।

chat bot
आपका साथी