अल्ताफ राजा ने बिखेरा आवाज का जादू

रामपुर दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को मौसम खुला तो हुनर हाट की रौनक फिर लौट आई। दिन भर हाट में लोगों की भीड़ रही तो शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिगर अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हुनर हाट में भीड़ देख दूसरे शहरों से आए दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:22 PM (IST)
अल्ताफ राजा ने बिखेरा आवाज का जादू
अल्ताफ राजा ने बिखेरा आवाज का जादू

रामपुर : दो दिन की बारिश के बाद मंगलवार को मौसम खुला तो हुनर हाट की रौनक फिर लौट आई। दिन भर हाट में लोगों की भीड़ रही तो शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिगर अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हुनर हाट में भीड़ देख दूसरे शहरों से आए दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

केंद्र सरकार की ओर से पनवड़िया नुमाइश मैदान में 10 दिन के लिए हुनर हाट का आयोजन किया गया है। 16 अक्टूबर को केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यहां पहुंचकर हुनर हाट का शुभारंभ किया था। इस हाट के माध्यम से देश के विभिन्न प्रदेशों के हुनरमंद को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है। 30 राज्यों के हुनरमंद यहां अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके द्वारा बनाए उत्पादों की यहां बिक्री भी की जा रही है। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए शाम को रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, दो दिन से पड़ रही बारिश के चलते हुनर हाट में लोग नहीं जा पा रहे। मंगलवार को मौसम साफ हुआ। धूप निकली तो लोगों के कदम हुनर हाट की ओर बढ़ गए। स्कूली बच्चों ने भी यहां मस्ती की। स्थानीय लोगों के अलावा बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों से भी लोग हुनर हाट देखने पहुंचे। दिन भर हाट में भीड़ रही, जिसे देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। यहां आए लोगों ने दस्तकारों और शिल्पकारों के हाथों का हुनर देखा। खरीदारी भी की। यहां विभिन्न प्रदेशों के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल पर भी लोगों की भीड़ रही। हुनर हाट में बने सेल्फी प्वाइंट ने लोगों का ध्यान खींचा। लोगों ने यहां रुककर सेल्फी भी ली। शाम के समय यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिगर अल्ताफ राजा ने अपनी आवाज से महफिज सजाई। उनके गाने तुम तो ठहरे परदेशी पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। आज पंकज उधास सजाएंगे सुरों की महफिल

हुनर हाट में शाम को रोजाना मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। रोजाना नए-नए कलाकार आ रहे हैं। इनमें अभिनेता, सिगर और कामेडियन शामिल हैं। बुधवार को यहां गजल गायक पंकज उधास के सुरों की महफिल सजेगी।

chat bot
आपका साथी