विजय दशमी पर किया गया शस्त्र पूजन

रामपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुक्रवार को स्थापना दिवस एवं विजय दशमी उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कोसी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में संघ की प्रार्थना के बाद शस्त्र पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:09 PM (IST)
विजय दशमी पर किया गया शस्त्र पूजन
विजय दशमी पर किया गया शस्त्र पूजन

रामपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुक्रवार को स्थापना दिवस एवं विजय दशमी उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। कोसी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में संघ की प्रार्थना के बाद शस्त्र पूजन किया गया।

इस अवसर पर मुरादाबाद विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन ने कहा कि हिदू समाज को संगठित करने के लिए सन 1925 में विजय दशमी के दिन संघ प्रथम सर संघचालक डा.केशवराव बलीराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना की गई। कहा विजय दशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, आसुरी शक्तियों पर दैवीय शक्तियों की विजय का प्रतीक है। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, केशव गुप्ता, सुंदर लाल सिघानिया, पंकज कुमार, बालचंद्र, अनिल वशिष्ठ, अतुल कपूर, हरिओम गुप्ता, डा.मुकेश कुमार गुप्ता, विवेक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राकेश रस्तोगी, अशेष अग्रवाल, सतेंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश पाल, ख्याली राम लोधी, भारत भूषण गुप्ता, मोहन लाल सैनी, हंसराज पप्पू, सुमित गोयल मौजूद रहे।

उधर कृष्णा विहार स्थित आवास पर भाजपा नेता दिलीप सक्सेना और अर्जित सक्सेना ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। इसी तरह शहर में अन्य स्थानों पर लोगों ने विजय दशमी पूजन के साथ शस्त्र पूजन किया।

उधर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में विजय दशमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजन कर शस्त्र पूजन किया गया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा विजय दशमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की रावण के ऊपर जीत ही नहीं अपितु अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर विजय हुई थी। क्षत्रियों ने सदैव देश के लिए बलिदान दिया है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर अतुल कुमार सिंह, अजय राठौर, प्रमोद सिंह, संजीव सिंह, राजीव सिंह, अमरपाल सिंह, हर्षित ठाकुर आदि मौजूद रहे।

दशहरे पर लोगों ने घरों में किया पूजन

संस, रामपुर : दशहरे पर शुक्रवार को लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान धार्मिक ग्रंथों, बहीखाते आदि का लोगों ने पूजन किया। इसके बाद बहनों ने भाई का तिलक कर कान पर नोरते लगाए। तिलक करने के उपरांत भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।

chat bot
आपका साथी