शाकाहारी भोजन दीर्घायु व निरोगी जीवन का मूलमंत्र

रामपुर बाबा जयगुरूदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए शाकाहारी जीवन के महत्व को समझना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:08 PM (IST)
शाकाहारी भोजन दीर्घायु व निरोगी जीवन का मूलमंत्र
शाकाहारी भोजन दीर्घायु व निरोगी जीवन का मूलमंत्र

रामपुर : बाबा जयगुरूदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत उमाकांत महाराज ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए शाकाहारी जीवन के महत्व को समझना होगा।

केमरी क्षेत्र के गांव ग्राम मोहम्मद नगर नानकार में पूरी संगत को शाकाहारी रहने का अमृत रूपी सत्संग का रसपान कराते हुए बाबा ने शाकाहारी भोजन को ही श्रेष्ठ बताते हुए सेवन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानव तन बहुमूल्य है, इसे पाने के लिए देवता भी तरसते हैं। जीवन जीने के लिए शाकाहारी होने का जिसने संकल्प लिया, वह दीर्घायु व निरोगी जीवन जीता है। शाकाहार भोजन से ही मन बुद्धि ठीक रहेगी और मनुष्य दीर्घायु जीता है। मांसाहारी भोजन मनुष्य के मन और बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है, क्योंकि कहावत है जैसा खाओगे अन्न वैसा ही मन रहेगा। मांसाहार भोजन करने से ही कोरोना जैसी बडी बीमारियां लोगो में हो गयी हैं। उनका इलाज डाक्टरों के पास नहीं है। अपराधों की जननी शराब को छोड़ने का भी आवाहन किया। कहा कि शराब बुद्धि नाशक नशा है। इसके सेवन से वह बहक जाता है।

इस कार्यक्रम से पहले ग्राम मोहम्मद नगर नानकार वासियों ने महाराज का ढोल बाजे व पुष्प वर्षा से बाबा उमाकांत महाराज का भव्य स्वागत किया। विशाल भंडारे में काफी लोगों ने सत्संग का जलपान ग्रहण किया। गांव के अलावा बाहर से भी ट्रैक्टर ट्राली, कार, जीप, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से हजारों की संख्या में अनुयायियों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर जिला संचालक कृष्ण पाल राजपूत, लालता प्रसाद गंगवार ,परसोत्तम शरण गंगवार, महेंद्र गंगवार, विपिन गंगवार, रवि गंगवार, रमेश बाबू गंगवार, गंगा देवी, राममूर्ति देवी, विद्या रानी, कमला देवी, तुलसी देवी, रानी देवी, मोहन देई, पुष्पा देवी, कलावती देवी, आदि सेवा में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी