अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर वन : जयंत

रामपुर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। लखीमपुर खीरी मामले में सरकार की पोल खुलकर सामने आ गई। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। अपराध के मामले में उत्तर-प्रदेश नंबर वन हैं जिससे जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:28 PM (IST)
अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर वन : जयंत
अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर वन : जयंत

रामपुर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। लखीमपुर खीरी मामले में सरकार की पोल खुलकर सामने आ गई। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। अपराध के मामले में उत्तर-प्रदेश नंबर वन हैं, जिससे जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

गुरुवार को कस्बे के एक मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद प्रमुख ने कहा कि बारिश तथा बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करने कोई बीमा कर्मचारी या सरकार का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इससे यह साबित होता है कि सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं है। किसान खाद की किल्लत से जूझ रहा है। ललितपुर में खाद की लाइन में लगकर किसान अपना दम तोड़ रहे हैं। राज्य सरकार खाद की किल्लत पर झूठ बोलती है। हकीकत कुछ और ही है। कहा कि मुख्यमंत्री कर्नाटक तक होर्डिंग लगाकर लोगों को बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया। लेकिन, अपराध के मामले में भी उत्तर प्रदेश नंबर वन है। सरकार ने यूपीए कानून के चलते आठ हजार लोगों को जेल में डाला दिया। सरकार इस कानून का दुरुपयोग कर रही है। लखीमपुर खीरी की घटना में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पर यूएपीए कानून लगाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीति के चलते किसान, नौजवान, गरीब समेत हर तबके का व्यक्ति परेशान है। जब देश का किसान सवाल करेगा, हिसाब मांगेगा, तो उस दिन केंद्र और राज्य सरकार के झूठ का पर्दाफाश होगा। रालोद नेता ने आगे कहा कि उनकी सरकार आने पर कृषि कानून बिल को लागू नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। कहा कि वह जल्दी लखनऊ में अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। इससे पहले रालोद नेता बलजीत सिंह बिट्टू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पगड़ी बांधकर तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, दिलबाग सिंह, डा. गुरुशरणजीत सिंह, राजू तोमर, मोहम्मद रेहान, नावेद अली, रिजवान पाशा, गुरविदर सिंह पन्नू, जगजीत सिंह गिल, तारिक परवेज, मोहम्मद अहसान, सुखदर्शन सिंह, प्यारा सिंह, टहल सिंह, शाहिद हुसैन, खुर्शीद अंसारी, परविदर सिंह, लखवीर सिंह, मकसूद अहमद, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत सिंह हैप्पी ने किया।

chat bot
आपका साथी