ईद मिलादुन्नवी आज, सादगी के साथ निकलेंगे जुलूसे मुहम्मदी

रामपुर ईद मिलादुुन्नवी के मौके पर इस बार जुलूसे मुहम्मदी सादगी के साथ निकलेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:40 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:40 AM (IST)
ईद मिलादुन्नवी आज, सादगी के साथ निकलेंगे जुलूसे मुहम्मदी
ईद मिलादुन्नवी आज, सादगी के साथ निकलेंगे जुलूसे मुहम्मदी

रामपुर: ईद मिलादुुन्नवी के मौके पर इस बार जुलूसे मुहम्मदी सादगी के साथ निकलेंगे। शहर में मर्क•ाी अंजुमन फै•ान ए जमाल की ओर से कोरोना महामारी की वजह से सरकारी नियमों का पालन करते हुए जुलूस निकाला जाएगा। 30 अक्टूबर को परंपरागत तरीके से अपने निर्धारित रास्तों से जलूस केवल 50 लोगों के साथ निकलेगा, जिसको लेकर मर्क•ाी अंजुमन फै•ान ए जमाल के अध्यक्ष सज्जादा नशीन शाह फरहत अहमद जमाली ने रामपुर की अवाम से अपील की है कि जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के जलूस में सिर्फ चुनिदा 50 लोग शामिल रहेंगे। इसीलिए कोरोना महामारी की वजह से बाकी सभी आशिकाने रसूल अपने-अपने घरों में रहकर जश्न ए ईद मिलादुन्नबी मनाएं और अल्लाह से दुआ करें कि इस महामारी से सभी को महफू•ा रखे।

स्वार: मौलाना मुफ्ती फराग अहमद खां ने उलमाओं से अपील की है कि वे स्वयं सादगी से कार्यक्रम में सम्मिलित हों। बाकी समाज के लोग अपने घरों पर रहकर मजलिस कर इबादत और दुआ करें। घरों में सादगी से जश्न मनाएं। कोतवाली प्रभारी रूम सिंह बघेल ने बताया कि जुलूस की अनुमति केवल नगर के लिए दी गई है। गांवों से केवल इमाम ही इसमें शामिल हो सकेंगे। बाकी लोग अपने घरों पर ही रहकर त्योहार मनाएं।

chat bot
आपका साथी