आखिरी दिन हुनर हाट में पहुंचे ढाई लाख लोग, घंटों जाम

रामपुर हुनर हाट में आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब ढाई लाख लोग पहुंचे। रात में 12 बजे के बाद तक हुनर हाट खचाखच भरा रहा। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। घंटों जाम से जूझना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:16 PM (IST)
आखिरी दिन हुनर हाट में पहुंचे ढाई लाख लोग, घंटों जाम
आखिरी दिन हुनर हाट में पहुंचे ढाई लाख लोग, घंटों जाम

रामपुर: हुनर हाट में आखिरी दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब ढाई लाख लोग पहुंचे। रात में 12 बजे के बाद तक हुनर हाट खचाखच भरा रहा। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। घंटों जाम से जूझना पड़ा। कुमार शानू के कार्यक्रम में कदम रखने को भी जगह नहीं मिल रही थी। इसी तरह बाबर्ची खाना सेक्शन में खड़ा होना भी मुश्किल पड़ रहा था।

मशहूर सिगर कुमार शानू को सुनने के लिए रामपुर ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों से भी लोग आए। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुमार शानू का कार्यक्रम तो रात 10 बजे ही खत्म हो गया, लेकिन भीड़ रात एक बजे तक निकल सकी। भीड़ के कारण सारे रास्ते जाम हो गए। रोडवेज तक भीड़ ही नजर आ रही थी। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। इस सबके बावजूद कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। शांतिपूर्वक लोग घरों को लौट गए। अजीतपुर के साजिद ने बताया कि वह दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। रात 11 बजे हुनर हाट से लौट रहे थे और सिविल लाइंस तक पहुंचने में रात का एक बज गया। भीड़ का आलम ऐसा ता कि पैदल चलने वालों को ही एक स्थान पर ही 10-10 मिनट रुकना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह दुकानदारों ने भी अपना सामान समेट लिया।

भीड़ ने तोड़ दिए रिकार्ड

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि आखिरी दिन उमड़ी भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। करीब ढाई लाख लोग हुनर हाट पहुंचे। पहले किसी दिन इतनी भीड़ नहीं आई। दस्तकारों और शिल्पकारों की बिक्री भी खूब हुई। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से लगे हुनर हाट में 10 दिन में कुल 10 लाख लोग हुनर हाट पहुंचे। इन लोगों ने सामान खरीदने के साथ ही देशभर के तमाम राज्यों के व्यंजनों का भी खूब मजा लिया। हुनर हाट में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सात सौ दस्तकार एवं शिल्पकार शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी