दो कैंटर सेब रास्ते से गायब करने का मामला पकड़ रहा तूल

टांडा : दो कैंटर भरे सेब रास्ते में गायब करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कैंटर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM (IST)
दो कैंटर सेब रास्ते से गायब करने का मामला पकड़ रहा तूल
दो कैंटर सेब रास्ते से गायब करने का मामला पकड़ रहा तूल

टांडा : दो कैंटर भरे सेब रास्ते में गायब करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कैंटर चालक व साथी सेब व्यापारी से समझौते के प्रयास में लगे हैं, जबकि सेब व्यापारी कम कीमत मिलने के चलते मामले की डीआईजी, एसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ा है। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है।

उधर सीओ राहुल कुमार का कहना है कि सेब व्यापारी आ रहे हैं। उनके आने पर ही कार्रवाई होगी। एक सप्ताह पूर्व कश्मीर निवासी सेब व्यापारी ने क्षेत्र के गांव खुशहालपुर के दो कैंटर चालकों को अपने सेब किसी व्यापारी को भेजे थे। दोनों कैंटर भरे सेब की कीमत करीब 14 लाख रुपये से भी अधिक थी। चालकों ने सेब तय स्थान पर देने के बजाय मुरादाबाद में किसी अन्य व्यापारी को बेच दिए। पुलिस ने भी मामला गंभीर होने के बावजूद हल्के में लिया और सेब व्यापारी को धोखा देने का प्रयास किया। सेब व्यापारी मोहम्मद फारूक पर समझौते का दबाव बनाया। सेब व्यापारी किसी भी तरह पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। उनका कहना था कि जब तक उसके सेब या सेब की असल कीमत नहीं मिल जाती वह किसी भी समझौते को तैयार नहीं है। पुलिस के अधिक दबाव बनाने पर दोनों पक्षों में मंगलवार रात गांव ढक्का नगलिया में कई घंटे समझौते की बात चली। 14 लाख रुपये के स्थान पर कैंटर चालक व उनके साथियों द्वारा केवल पांच लाख रुपये देने की बात पर मामला उलझ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।

बुधवार सुबह दोनों पक्षों में फिर से गांव खुशहालपुर में समझौते का प्रयास हुआ। तनाव बढ़ने पर बात नहीं बनी। उधर पुलिस, कैंटर चालक व उनके साथी इस बात पर दबाव बनाने के प्रयास में लगे हैं कि सेब व्यापारी पांच या छह लाख रुपये में मान जाए। मामला सुलझ नहीं पा रहा है। पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। सीओ राहुल कुमार भी इस मामले में कुछ स्पष्ट कहने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सेब कारोबारी फिर से आ रहे हैं। उनके आने पर ही कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी