यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते दो गिरफ्तार

रामपुर जासं यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:14 PM (IST)
यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते दो गिरफ्तार
यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बनाते दो गिरफ्तार

रामपुर, जासं : यूरिया मिलाकर कच्ची शराब बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अमरोहा और मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दोनों के बारे में सूचना मिली थी कि वे हाईवे पर कोसी नदी के पुल के नीचे कच्ची शराब बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। इनमें अमरोहा जिले के थाना डिडौली अंतर्गत अम्हेड़ा गांव का कासिम उर्फ बाबू और मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा क्षेत्र में चमन मस्जिद के निकट रहने वाला कमरुद्दीन है। दोनों पुल के नीचे भट्ठी लगाकर कच्ची शराब बना रहे थे। मौके से प्लास्टिक की केन में भरी 20 लीटर शराब, कच्ची शराब से भरे हुए 20 पौवे, 10 खाली पौवे और एक किलो यूरिया भी मिला। वहां शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लहन भी था, जिसे नष्ट कर दिया। भट्ठी भी तोड़ दी। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी