आज व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

रामपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रोशन बाग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:37 AM (IST)
आज व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष
आज व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

रामपुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रोशन बाग स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कानून के तहत छापों व एसआइबी के द्वारा सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यापारियों के हित में नहीं है। मंडी के अंदर कारोबार करने पर टैक्स तथा बाहर टैक्स न लेने के दोहरे नियमों से व्यापारी परेशान हैं। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल 30 अक्टूबर को आदर्श कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल आर्य, जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, कमल रस्तोगी, राजीव लोचन, नवीन भाटिया, हरजीत सिंह, भजन सिंह, हरीश अरोरा, बसंत प्रजापति, छोटे लाल रस्तोगी, रमेश गुप्ता, मनोज रस्तोगी, शुभम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, राजीव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी