लकड़ी कारोबारी के घर लाखों की चोरी

रामपुर सैदनगर क्षेत्र के सरावा गांव में देर रात चोरों ने दीवार कूदकर घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। सुबह जागने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:23 PM (IST)
लकड़ी कारोबारी के घर लाखों की चोरी
लकड़ी कारोबारी के घर लाखों की चोरी

रामपुर: सैदनगर क्षेत्र के सरावा गांव में देर रात चोरों ने दीवार कूदकर घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। सुबह जागने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

सरावा गांव निवासी निजाम अली पुत्र बब्बू अली का बंजरिया चौराहे पर लकड़ी की टाल है। उनके अन्य दो भाई दिल्ली में कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार देर रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात तकरीबन एक बजे चोरों ने दीवार कूदकर घर का दरवाजा अंदर से खोल दिया। दरवाजा खोलकर चोर अंदर आ गए एवं कमरे में रखी सैफ एवं अलमारी के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर चोर लगभग 3,70,000 रुपये नगद, 15 तोले सोना, 750 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए। सुबह तीन बजे जागने पर घर वालों ने जब घर का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरी की घटना पता चलने पर घर में चीख पुकार मच गई। घर में शोर होता देख पड़ोसी भी आ गए। सभी ने तुरंत इधर-उधर खेतों में दौड़ लगाई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। धीरे-धीरे घटना की सूचना सारे क्षेत्र में फैल गई। लाखों की चोरी की घटना सुनकर लोगों के होश उड़ गए। लाखों रुपये चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया, मौके पर चौकी क्षेत्र के पुलिस कर्मी पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। आनन-फानन में पुलिस ने इधर-उधर दौड़ लगाई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। गांव में इतनी बड़ी चोरी होने से लोगों में दहशत का माहौल है। सैदनगर चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। चौकी पर तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मर्छल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच करने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी